बाघों के लिए मशहूर जिम कॉर्बेट में दिखे दुर्लभ सफेद सांभर व फिशिंग कैट

बाघों की संख्या और घनत्व के मामले में पूरी दुनिया में मशहूर जिम कॉर्बेट पार्क में पहली बार दुर्लभ सफेद सांभर (अलबीनो) नजर आया है। पाखरो रेंज में बाघों की गिनती के लिए लगे ट्रैप कैमरों में सफेद सांभर देखकर अफसर अचंभित हैं। इससे पहले जुलाई के दूसरे हफ्ते में यह वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कैमरे में शिवालिक के संसारा बीट के शाकुंभरी रेंज में दुर्लभ सफेद अलबीनो सांभर कैद हुआ था। पार्क के निदेशक राहुल ने बताया कि करीब 1288 वर्ग किमी में फैले कॉर्बेट पार्क में भूरे रंग के हजारों सांभर हैं। मगर बाघों की सुरक्षा और गिनती के लिए लगाए गए कैमरे में सफेद सांभर यानी अलबीनो कैद हुआ है। पोखरो रेंज में इसकी गतिविधियां दिखी हैं। यह पहली बार है जब कॉर्बेट में ऐसा सांभर दिखा। अब उसकी संख्या, व्यवहार आदि को लेकर शोध किया जाएगा।
राहुल ने बताया कि कालागढ़ और झिरना जोन के जंगलों में लगे ट्रैक कैमरों में यह कैद हुआ है। दुर्लभ प्रजाति की कैट मछली आदि खाती है। पहली बार सफेद रंग का सांभर और फिशिंग कैट दिखी है। कॉर्बेट पार्क का जंगल और व्यवस्थाएं बेहतर होने से ही वन्यजीव दिखे हैं। दोनों वन्यजीवों पर शोध किया जाएगा।
