Spread the love

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस की सशस्त्र बल मंत्री से बातचीत की

भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर सहमति

PIB Delhi

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज फ्रांस की सशस्त्र बल मंत्री सुश्री फ्लोरेंस पार्ले के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने कोविड-19 स्थिति, क्षेत्रीय सुरक्षा सहित  आपसी चिंता के मामलों पर चर्चा की और भारत तथा फ्रांस के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को सुदृढ़ बनाने पर सहमति जताई। दोनों मंत्रियों ने कोविड-19 महामारी से लड़ने में भारत और फ्रांस के सशस्त्र बलों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

फ्रांस ने कोविड-19 महामारी द्वारा उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद राफेल विमान की समय पर प्रदायगी सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

रक्षा मंत्री ने 2020 से 2022 तक हिन्द महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) की फ्रांस की अध्यक्षता का स्वागत किया। दोनों मंत्रियों ने 2018 के हिन्द महासागर क्षेत्र पर भारत-फ्रांस संयुक्त रणनीतिक विजन को साकार करने के लिए एक साथ कार्य करने पर सहमति जताई।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *