Spread the love

 

उत्तराखंड मैं समस्त श्रम विभाग के पंजीकृत मजदूरों को श्रम विभाग की ओर से राशन वितरण का कार्यक्रम

श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के लिए अब उनके घर तक राशन किट पहुंचाया जाएगा. जिससे उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े.

कोटद्वार से वन और श्रम मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा शुरू किया गया।मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि श्रम विभाग के प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक को राशन का एक किट दिया जा रहा है, जिसमें चावल, तेल मसाले, चाय पत्ती, सहित एक आयुर्वेद आयुष मंत्रालय द्वारा निर्मित काढा़ बनाने की औषधि जो कोविड-19 में काफी लाभदायक सिद्ध हो रहा है वितरित किया जा रहा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि कोई भी मजदूर भूखा ना रहे उसके लिए राज्य सरकार हर संभव मदद का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक के खाते में हजार हजार रुपए भेजे गए हैं

बता दें कि प्रदेश में करीब तीन लाख श्रमिक पंजीकृत हैं. जिन्हें श्रम विभाग राशन किट देगा. वहीं, प्रदेश में प्रवासी मजदूरों का भी रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. जिन्हें भी लॉकडाउन के बीच श्रम विभाग अस्थाई तौर पर राशन किट मुहैया कराएगा. जबकि, यह राशन किट सिर्फ लॉकडाउन तक ही दी जाएगी. उसके बाद उनका रजिस्ट्रेशन स्वतः ही समाप्त हो जाएगा उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि ह

sdr
sdr

र श्रमिक को उनके क्षेत्र में ही यह किट दी जाएगी.

sdr

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *