हंस फाउंडेशन की ओर से नैनीडांडा ब्लाक के विभिन्न गांवों में गरीब जरूरतमंद लोगों और श्रमिकों को राशन किट वितरित किए। उधर, रिखणीखाल ब्लाक की कर्तिया जिला पंचायत क्षेत्र के 41 ग्राम पंचायतों में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में भी हंस कल्चरल की ओर से प्रवासियों के लिए भोजन सामग्री उपलब्ध कराया गया। सोमवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख रश्मि पटवाल और समाजसेवी बीरेंद्र पटवाल ने ब्लाक क्षेत्र के कसाना, धुमाकोट, बडोलगांव, रिंगल्टी, नाला कोल्याणा गरीब जरूरतमंदों को हंस फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराए गए राशन किटों का वितरण किया। उधर, रिखणीखाल के कर्तिया सीट से जिला पंचायत सदस्य विनयपाल सिंह नेगी ने बताया कि हंस कल्चरल सेंटर की ओर से क्वारंटीन सेंटरों पर प्रवासियों की संख्या के हिसाब से खाद्य सामग्री प्रदान की गई। इस मौके पर बीडीसी सदस्य जुई/पापड़ी नीलम सिंह रावत, विनोद रावत, पूर्व प्रधान बृजमोहन सिंह नेगी, ग्राम विकास अधिकारी जयवीर सैनी, गोपाल चौहान, गुलशन कुमार व आशुतोष कुकरेती आदि मौजूद रहे।
