Spread the love

लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने सोमवार को तहसील मुख्यालय धुमाकोट में अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए शासन के निर्देशों का अनुपालन करने के निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों से गांवों में पहुंचे प्रवासियों से होम क्वारंटीन के नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक में विधायक दिलीप रावत ने अधिकारियों को क्षेत्र में बने सभी क्वारंटीन सेंटरों में आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। कहा कि क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने पूर्ति विभाग को राशन वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने और एपीएल, बीपीएल व अंत्योदय श्रेणी को शासन द्वारा निर्धारित राशन समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गौलीखाल क्षेत्र में पिछले दिनों सामने आए पटवारी प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। साथ ही जांच पूरी होने तक संबंधित पटवारी का उक्त क्षेत्र से अन्यत्र तबादला करने के निर्देश भी दिए। बैठक में तहसीलदार विकास अवस्थी, बीडीओ संतोष जेठी, ब्लॉक प्रमुख प्रशांत कुमार, ज्येष्ठ प्रमुख ललित पटवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह और तेजपाल सिंह आदि मौजूद

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *