Spread the love

पर्यटन मंत्रालय

पर्यटन मंत्रालय ने ‘देखो अपना देश’ वेबिनार श्रृंखला के तहत दार्जिलिंग की समृद्ध विरासत को रेखांकित करते हुए ‘हिमालय के निकट बंगाल’ विषय पर 14 वें वेबिनार का आयोजन किया

 PIB Delhi

हिमालय एक सम्पूर्ण गंतव्य है जहाँ विभिन्न अनुभवों को प्राप्त करने के लिए पूरे साल भर में किसी भी समय जाया जा सकता है। हिमालय का 73 प्रतिशत भाग भारत में स्थित है। हिमालय पूरे वर्ष भर के लिए पर्यटन का अवसर प्रदान करता है, जिसमें कठिन साहसिक यात्रा से लेकर सामान्य साहसिक यात्रा तक, समृद्ध वनस्पतियों और जीवों से लेकर जैव-विविधता वाले आकर्षण के केंद्र तक, अत्यधिक ऊंचाई की चोटियों से लेकर सुंदर झीलों तक, अलग – अलग संस्कृति से लेकर आध्यात्मिकता और कल्याण तक के अवसर शामिल हैं।

पर्यटन मंत्रालय ने ‘देखो अपना देश’ श्रृंखला के तहत 14 वां वेबिनार ‘हिमालय के निकट बंगाल’ विषय पर 2 मई 2020 को आयोजित किया। वेबिनार के इस सत्र को हेल्प टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड के श्री सुप्रतिम (राज) बसु ने प्रस्तुत किया। अपनी प्रस्तुति में श्री बसु ने प्रतिभागियों को दार्जिलिंग के आकर्षण से अवगत कराया। इसमें दार्जिलिंग चाय के इतिहास, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) या टॉय ट्रेन की कहानी, दुर्गम पैदल-यात्रा व पतली पगडंडी यात्रा, डाक बंगलों और चार्टर ट्रेन की विरासत, ग्राम संस्कृति, होम स्टे आदि पर चर्चा की गयी।

पर्यटन मंत्रालय द्वारा पर्यटन स्थल के रूप में हिमालय का प्रचार-प्रसार किया गया है जिससे हिमालय को पूरे साल भर में किसी भी समय के लिए उपयुक्त  गंतव्य के रूप में पहचान मिली है। हिमालय, पूरे साल भर यात्रा का अवसर प्रदान करता है। स्वदेश दर्शन योजना के तहत पर्यटन मंत्रालय, देश में योजनाबद्ध तरीके से और प्राथमिकता के आधार पर थीम सर्किट विकसित कर रहा है। इस योजना के तहत हिमालय सर्किट भी एक ऐसा ही थीम केन्द्रित सर्किट है।

देश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में, भारत सरकार ने वर्ष 2019 में 100 नई चोटियों को पर्वतारोहण के लिए खोलने की स्वीकृति दी थी।

पर्यटन मंत्रालय ने “देखो अपना देश” श्रृंखला के तहत 2 मई, 2020 को ‘हिमालय के निकट बंगाल’ विषय पर वेबिनार का आयोजन किया। इस श्रृंखला का यह 14 वाँ वेबिनार था।

वेबिनार के सत्र अब https://www.youtube.com/channel/UCbzIbBmMvtvH7d6Zo_

ZEHDA/featured पर और पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के सभी सोशल मीडिया हैंडल पर उपलब्ध हैं।

‘पंजाब –बियॉन्ड द ब्रॉशर्स’ शीर्षक पर अगला वेबिनार 5 मई 2020 को सुबह 11.00 बजे के लिए निर्धारित है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *