देवभूमि के लिए गौरवशाली पल, भारतीय सेना में मेजर जनरल बनी पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डुंडेख निवासिनी स्मिता देवरानी
भारतीय सेना में उनकी गौरवशाली उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें ब्रिगेडियर पद से पदोन्नत कर मेजर जनरल बनाया गया है। पहाड़ की बेटियों की रोल मॉडल स्मिता जी पौड़ी के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं, उनकी बहन भी सेना में अफसर है। पहाड़ की बेटियां सेना में शामिल होकर सरहदों की हिफाजत के साथ सेना और देश दोनों का मान बढ़ा रही हैं। स्मिता जी की इस सफलता पर हमें गर्व है। इन्हें देखकर दूसरी बेटियों को भी सेना में अफसर बनने और मेहनत से मंजिल हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। स्मिता जी इस उपलब्धि पर उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
#BetiBachaoBetiPadhao
