Spread the love

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को कोरोना जांच हेतु भारत सरकार एवं पीजीआई चंडीगढ़ ने दी अनुमति, श्रीनगर विधानसभा सहित समस्त गढ़वाल क्षेत्र के लोगों ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी का जताया आभार ll मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कोरोना लैब में अब जांच शुरू हो जाएगी , इसके प्रशिक्षण हेतु 5 सदस्य टीम 20, 21 अप्रैल को पीजीआई चंडीगढ़ भी गई थी और अब कोविड-19 जांच हेतु मेडिकल कॉलेज मे स्थापित लैब को अनुमति मिल गई है , जिसके लिए श्रीनगर विधानसभा ही नहीं समस्त गढ़वाल क्षेत्र के लोग उच्च शिक्षा, सहकारिता एवं प्रोटोकॉल राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हैं l मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सी .एम रावत जी ने माइक्रोबायोलॉजी विभाग के समस्त डॉक्टर एवं कर्मचारियों को कोविड-19 की जांच हेतु अनुमति मिलने की बधाई दी है l अपनी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने हेतु पहले स्कूलों को चटाई मुक्त करने और अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में गढ़वाल क्षेत्र से पलायन को रोकने हेतु प्रयासरत उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी का कहना है कि गढ़वाल क्षेत्र के श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में बराबर डॉक्टर, कर्मचारी एवं उपकरण हेतु सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें एक कदम और आगे बढ़ते हुए अब किसी को भी कोविड-19 की जांच हेतु गढ़वाल क्षेत्र से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि अब श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में ही इसकी जांच हो जाएगी, जिसकी की अब भारत सरकार से अनुमति भी मिल गई है l माननीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी का कहना है कि सरकार को बराबर आम जनमानस के स्वास्थ्य की चिंता है लेकिन प्रत्येक व्यक्ति भी अपने घरों में रहकर स्वयं का , अपनों का एवं सरकार का सहयोग करे जब आवश्यक हो तभी सरकार एवं शासन /प्रशासन के निर्देशानुसार ही घरों से बाहर निकले l– गणेश भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी, पौड़ी गढ़वाल l


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *