बड़े काम का है mAadhaar ऐप, प्रोफाइल अपडेशन से लेकर बायोमीट्रिक लॉकिंग Hindi News यूटिलिटी न्यूज mAadhaar App: ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद आपको इस पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। Author नई दिल्ली | Updated: October 16, 2019 6:29 PM बड़े काम का है mAadhaar ऐप, प्रोफाइल अपडेशन, बायोमीट्रिक लॉकिंग से लेकर VID जेनेरेशन तक होते हैं काम, जानें फीचर्सmAadhaar ऐप पर आपको अपना आधार लिंक करना होता है। mAadhaar App: यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की एमआधार (mAadhaar) एक सरकारी ऐप है और इस पर आप अपना आधार लिंक कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हमें आधार की जरूरत होती है और हमारे पास यह मौजूद नहीं होता है। ऐसे में इस ऐप के जरिए आप अपना आधार कार्ड किसी को भी दिखा सकते हैं। यही नहीं इसके जरिए आप प्रोफाइल अपडेशन, बायोमीट्रिक लॉकिंग से लेकर वीआईडी जेनेरेशन तक कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप जब भी जरूरत हो किसी को भी अपने आधार की सॉफ्ट कॉपी दिखा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये सब होगा कैसे? बेहद ही आसानी से आप इन सभी चीजों को कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर इस ऐप को डाउनलोड करना होगा। ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद आपको इस पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपसे पासवर्ड सेट करने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद आपको आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके आधार पर रजिस्टर्ड नबंर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद आपका आधार mAadhaar ऐप से लिंक हो जाएगा। बता दें कि इस ऐप में आपको बायोमीट्रिक लॉकिंग का फीचर भी मिलता है। इसमें यूजर्स के ऐप में मौजूद डाटा को तभी ऐक्सेस किया जा सकेगा जब तक की अकाउंट होल्डर इसे अनलॉक करना चाहेगा। ऐप में यूजर की वर्चुअल आईडी (वीआईडी) को ऑटोमैटिकली जेनरेट और फेच कर सकते हैं। इसके अलावा, mAadhaar ऐप यूजर्स अपनी प्रोफाइल को QR कोड के माध्यम से अपडेट कर सकते हैं और दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों के साथ eKYC डिटेल्स साझा कर सकते हैं। वहीं अगर किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर उनके परिवार में ही किसी दूसरे आधार कार्ड से अटैच है तो वह व्यक्ति अपने स्मार्टफोन में 3 आधार प्रोफाइल्स को एक साथ रख सकता है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App <1> This is the last page
बड़े काम का है mAadhaar ऐप, प्रोफाइल अपडेशन से लेकर बायोमीट्रिक लॉकिं mAadhaar App: ऐप को गूगल प्ले स्टोर और…
