शीतकालीन सत्र 2024 – पासिंग आउट
एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) में शनिवार, 30 नवंबर 2024 को आयोजित एक शानदार पासिंग आउट परेड (पीओपी) में कुल 239 प्रशिक्षुओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। यह उनके प्रारंभिक प्रशिक्षण के सफल समापन का प्रतीक था। इन प्रशिक्षुओं में 107वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम के मिडशिपमैन, 38वें और 39वें नौसेना अभिविन्यास पाठ्यक्रम (विस्तारित), 39वें नौसेना अभिविन्यास पाठ्यक्रम (नियमित) व 40वें नौसेना अभिविन्यास पाठ्यक्रम (तटरक्षक एवं विदेशी)…



