विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत की अध्यक्षता में एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यषाला का आयोजन
प्रेसनोट बागेष्वर 23 जनवरी, 2020(सू.वि.)ः बेटी बचाओबेटी पढाओ कार्यक्रम के पांच वर्श पूर्ण होने पर महिला सषक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में विषेश सप्ताह कार्यक्रम के तहत विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत की अध्यक्षता में एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यषाला का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के जनप्रतितिधियों, वरिश्ठ नागरिकों, स्वंय सेवी सहायता समूह के जुडे प्रतिनिधियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यषाला को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत ने कहा कि बेटी बचाओबेटी पढ़़ाओ योजना भारत सरकार एवं राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना हैं जिसके माध्यम से बेटियों को सषक्त बनाते हुए उन्हें समानता का अवसर प्रदान कराना हैं। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि एक जागरूक एवं प्रगतिषील नागरिक होने के नाते हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम समाजिक बुराईयांे का न केवल बहिश्कार व विरोध करें बल्कि उनको समाप्त करने में भी अपना अप्रत्यक्ष सहयोग प्रदान करें। और कहा कि हम सब बेटियों को परिवार, समाज व समर्थ राश्ट्र की मुख्य धारा में लाने के लिए कार्य करें, तथा सर्वप्रथम बेटियों को इस संसार में आने दें। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सोच को बदलने की आवष्यकता हैं, जब तक हम लोंग अपने व्यवहार व सोच में परिवर्तन नहीं जायेंगे तब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सकता, इसके लिए सभी को अपनी सोच में परिवर्तन लाने की आवष्यकता हैं, तथा बेटे एवं बेटी में कोई अंतर नही हैं इस पर जनजागरूकता का होना अति आवष्यक हैं, जो सभी के सहयोग एवं सहभागिता से ही संभव हो सकता हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए कई महत्वाकांषी योजनाएं संचालित हो रही है, इसके लिए जनप्रतिनिधियांे एवं वरिश्ठ नागरिकों से जिला प्रषासन एवं विभाग का पूर्ण अपेक्षित सहयोग की आवष्यकता हैं जिससे इन योजनाआंे का लाभ जरूरतमंदो तक पहुंचायें जा सकें। इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए वरिश्ठ नागरिकों एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा दिये गये सुझाव पर उन्हांेने कहा कि उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जायेगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेन्द्र बिश्ट ने योजना के बारे में स्लाईड़ षो के माध्यम से विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना का षुभारंभ 05 वर्श पूर्व मा0 प्रधानमंत्री द्वारा 22 जनवरी, 2015 को किया गया था, योजना के 05 वर्श पूर्ण होने पर विषेश सप्ताह कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं जिसके तहत आज एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यषाला का आयोजन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओबेटी पढाओ कार्यक्रम के तहत जनपद में विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम किये जा रहे हैं, जिसमें असहाय बालिकाओं को एक हजार प्रतिमाह प्रति छात्रा, मेधावी छात्राओं को प्रति छात्रा दो हजार पांच सौ की धनराषि तथा गरीब बालिकाओं को षिक्षा हेतु प्रेरित करने के उद्देष्य से टेªकसूट, बैंग तथा जूते आदि वितरित किये जा रहे हैं। जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही स्वास्थ विभाग के सहयोग से सभी चिंकित्सालयों में बालिकाओं के जन्म होने पर वैश्णवी किट, मिश्ठान वितरण, खुषियों बनाने का संदेष देना तथा पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना, प्रत्येक चिकित्सालय में गुड्डागुढिया बोर्ड लगाना तथा ओपीडी पर्चे में बेटी बचाओबेटी पढाओ कार्यक्रम का लोगो लगाना तथा षिक्षा विभाग के सहयोग से ड्राप आउट बालिकाओं को चिन्हित कर उन्हें दुबारा विद्यालयों मंे प्रवेष दिलाना आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, ताकि कोई भी बालिका षिक्षा से वंचित न रह सकें। और उन्हांेने बताया कि असहाय गरीब बालिकाओं को जनपद के विभिन्न आवासीय विद्यालयांे में प्रवेष दिलाना तथा बालिकाओं को दूसरे जिलों/राज्यों मंे षैक्षिक भ्रमण कराया जा रहा हैं एवं ऐसी प्रबंध समितियों, विद्यालयों को सम्मानित किया जा रहा हैं, जिन्होंने षिक्षा प्रोत्साहन में विषेश कार्य किया हो तथा ऐसे अभिभावक जिनकी केवल बेटियां ही हैं या जिन्होंने बेटियों को गोद लिया हैं ऐसे अभिभावको को भी विभाग द्वारा चिन्हित कर सम्मानित किया जा रहा हैं। कार्यषाला में ब्लांक प्रमुख बागेष्वर पुश्पा देवी, वरिश्ठ नागरिक रणजीत बोरा, गोविंन्द सिंह भण्ड़ारी, अपर परियोजना निदेषक षिल्पी पंत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 वीे0के0सैक्सेना, मुख्य षिक्षा अधिकारी नरेष षर्मा, प्रबंधक आजीविका धर्मेन्द्र पांडे, डाॅ0 जितेन्द्र तिवारी आदि लोंगो ने अपने सुझाव एवं विचार व्यक्त कियें। इस अवसर पर इन्द्र सिंह परिहार, बसंन्त पांडे, आनन्द जोषी, लक्ष्मण सिंह रौतेला, हरीष चन्द्र पांडे, जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह, समाज कल्याण से संतोश जोषी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।
