‘‘बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ‘‘ सप्ताह के अन्तर्गत जनपद के महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
प्रेस नोट अल्मोड़ा 23 जनवरी, 2020 (सू0वि0) ‘‘बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ‘‘ सप्ताह के अन्तर्गत जनपद के महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इस बात की जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश चैहान ने बताया कि जनपद के समस्त विकासखण्डों में विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमांे की श्रृंखला में हवालबाग के मटेना में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान ग्राम प्रधान सुश्री गुड़िया बिष्ट, पूर्व प्रधान गीता देवी की उपस्थिति में लोगो को बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ की शपथ दिलायी गयी। इस दौरान चैली ऐंपण लोकल चैम्पियन नमिता तिवारी व ब्लैक बैल्ट मार्शल आर्ट सरिता गड़िया द्वारा जागरूकता अभियान में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान विभाग की योजनाओं जिनमें मातृ वंदन योजना, निर्भया फण्ड, नन्दा गौरा योजना के बारे में बताया गया। कार्यक्रमों में सीडीपीओ, सुपरवाईजर, आॅगनबाड़ी कार्यकत्री व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। अल्मोड़ा 23 जनवरी, 2020 (सू0वि0) उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी0एल0 फिरमाल ने बतया कि दिनाॅंक 25 जनवरी, 2020 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रत्येक मतदेय स्थल पर बी0एल0ओ0 द्वारा फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली का निःशुल्क अवलोकन कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी अर्ह नागरिक/युवाओं जिन्होंने 01 जनवरी, 2020 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है तथा उनके नाम अभी तक विधानसभा निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, उनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने हेतु फार्म6 भरवायें जायेंगे। मृत्यु, स्थानान्तरण या अन्य किसी कारण से किसी नाम को हटाये जाने हेतु फार्म7 तथा निर्वाचक नामावली में दर्ज अशुद्ध प्रविष्टि को शुद्ध किये जाने हेतु फार्म8 एवं एक ही विधानसभा निर्वाचक क्षेत्र के अन्तर्गत स्थान परिर्वतन की दशा में फार्म8क भरवायें जायेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता दिवस के दिन सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में मतदाता शपथ भी ली जायेगी।
