Spread the love

उत्तराखंड में राष्ट्रीय औसत से अधिक शराबी, सैंपल सर्वे में खुलासा

 

सार

  • केंद्र सरकार के सैंपल सर्वे में खुलासा, 18.8 फीसदी लोग करते हैं शराब का सेवन
  • नशे के लिए भांग, कोकीन, सिंथेटिक ड्रग और इंजेक्शन हो रहा है इस्तेमाल

विस्तार

उत्तराखंड राज्य में 10 से 75 वर्ष के आयु वर्ग में राष्ट्रीय औसत से अधिक लोग शराबी हैं। प्रदेश में 18.8 फीसदी लोग शराब का सेवन करते हैं। इसके अलावा कोकीन, भांग, सिंथेटिक ड्रग और सूंघने वाले नशीले पदार्थों और इंजेक्शन के जरिये की नशा करने की प्रवृत्ति भी इस पर्वतीय राज्य में बढ़ रही है।

यह खुलासा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली के नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर के सैंपल सर्वे में हुआ है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की पहल पर कराए गए इस सर्वे में चिंता में डालने वाले खुलासे हुए हैं।

रिपोर्ट बताती है कि उत्तराखंड में भी नशा करने वालों की संख्या कई प्रदेशों से अधिक है। सैंपल सर्वे के मुताबिक, शराब का नशा करने वाले उत्तराखंड में 18.8 प्रतिशत हैं। जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल में यह औसत 8.9 प्रतिशत है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *