जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट रामनगर हर गिरी को जांच अधिकारी नामित किया है
रामनगर 19 दिसम्बर 2019 (सूचना) दिनांक 11 नवम्बर 2019 को ग्राम जस्सागाॅजा (चर्खी तिराहे के पास) रामनगर मे विमल पुत्र हरद्वारी उम्र 03 वर्ष निवासी रतनुपरा जिला मुरादाबाद, हाल निवासी ग्राम जस्सागाॅजा रामनगर की सैण्ट जोजफ के स्कूल बस संख्या एचपी 20 ए/2619 की चपेट मे आने से मृत्यु हो गयी थी। उक्त बस को ड्राइवर सुरेन्द्र सिह निवासी बसई तहसील रामनगर जिला नैनीताल द्वारा चलाया जाना बताया गया है। जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट रामनगर हर गिरी को जांच अधिकारी नामित किया है। मजिस्ट्रीयल जाॅच हेतु नामित उप जिला मजिस्ट्रेट रामनगर ने कहा कि विमल पुत्र हरद्वारी उम्र 03 वर्ष निवासी रतनुपरा जिला मुरादाबाद, हाल निवासी ग्राम जस्सागाॅजा रामनगर के मृत्यु के सम्बन्ध में जानकारी रखने वाले सम्बद्ध एवं असम्बद्ध अन्य व्यक्तियों से अपेक्षा की है कि वह 15 दिन के भीतर अपने बयान लिखित, मौखिक रूप से अथवा कोई अन्य साक्ष्य/प्रमाण हो तो किसी भी कार्य दिवस में उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय रामनगर में प्रस्तुत कर सकते हैं।
