मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को सचिवालय के चतुर्थ तल स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को सचिवालय के चतुर्थ तल स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाय। इस अवसर पर उन्होंने पत्रावलियों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समयसमय पर सचिवालय के अन्य अनुभागों का निरीक्षण भी किया जायेगा।
