राज्य जैविक कृषि प्रशिक्षण केंद्र को मिला सर्वश्रेष्ट स्किल वैकेशनल सम्मान

एक्सलेंस सम्मान के साथ मजखाली जैविक प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी डा. डीएस नेगी।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जैविक खेती का बेहतरीन प्रशिक्षण प्रदान कर उसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने के लिए मजखाली स्थित राज्य जैविक कृषि प्रशिक्षण केंद्र को सर्वश्रेष्ठ स्किल वैकेशनल प्रशिक्षण संस्थान के सम्मान से नवाजा गया है। गत दिनों देहरादून में राज्य स्तरीय एजूकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया।
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, उत्तराखंड काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यू-कास्ट) और दिव्य हिमगिरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्र प्रभारी डा. डीएस नेगी ने पुरस्कार प्राप्त किया। चयन समिति में हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश राजेश टंडन, इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज केडी शाही, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सुभाष कुमार, डा. आर मीनाक्षी सुंदरम और उत्तराखंड तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. नरेंद्र चौधरी चयन समिति में शामिल थे। केंद्र विश्वविद्यालयों के छात्रों को प्रशिक्षण देने के साथ जैविक खेती पर शोध भी कर रहा है।
