उत्तराखण्ड प्रदेष के सभी जनपदों में अटल आयुश्मान योजना के गोल्डन कार्ड षतप्रतिषत बनाने के लिए अध्यक्ष स्वास्थ्य सेवा अभिकरण उत्तराखण्ड, देहरादून डी0एस0 कोटिया ने अब तक बनाये गये कार्ड एवं बनाये जाने वाले कार्डों के संबंध में प्रदेष के जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वी0सी0 के माध्यम से समीक्षा करते हुए बनाये जा रहे अटल आयुश्मान योजना के कार्डों की जानकारी ली।
उत्तराखण्ड प्रदेष के सभी जनपदों में अटल आयुश्मान योजना के गोल्डन कार्ड षतप्रतिषत बनाने के लिए अध्यक्ष स्वास्थ्य सेवा अभिकरण उत्तराखण्ड, देहरादून डी0एस0 कोटिया ने अब तक बनाये गये कार्ड एवं बनाये जाने वाले कार्डों के संबंध में प्रदेष के जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वी0सी0 के माध्यम से समीक्षा करते हुए बनाये जा रहे अटल आयुश्मान योजना के कार्डों की जानकारी ली। वीसी के माध्यम से अध्यक्ष स्वास्थ्य सेवा अभिकरण डी0एस0 कोटिया ने प्रदेष के जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि यह योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत प्रदेष के सभी व्यक्तियों के अटल आयुश्मान गोल्डन कार्ड बनाये जाने है जिसके सफलता के लिए 25 नवम्बर से 25 दिसम्बर 2019 तक विषेश अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से जिन व्यक्तियों के कार्ड अभी तक नहीं बन पाये है उनके इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक व्यक्तियों के प्राथमिकता के आधार से कार्ड बनाने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के तहत कार्ड को बनाने में राषन कार्ड की अनिवार्यता की समाप्त कर दिया गया है तथा परिवार रजिस्ट्रर की नकल एवं अन्य आई0डी0 के आधार पर कार्ड बनाने को कहा इसके लिए उन्होंने कहा कि सभी जनपद इसमें व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए तथा आषा कार्यकत्रियों के माध्यम से भी इस योजना का प्रचारप्रसार कराया जाय एवं जिन लोगों के कार्ड नहीं बने है उनकों कार्ड बनाने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने सभी जनपदों मेें विषेश कैम्प आयोजित करने को कहा तथा सी0एस0सी0 सेंटरों को भी और सक्रीय करते हुए बेहतर कार्य करने को कहा ताकि अधिक से अधिक लोगों के कार्ड बनाये जा सके ताकि आम जनता को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में अभी तक उत्तराखण्ड प्रदेष के सभी जनपदों में 15 लाख परिवारों के 34 लाख कार्ड बनाये जा चुके है। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में सभी जनपदों को बेहतर कार्य करने की आवष्यकता है ताकि जिन परिवारों के अटल आयुश्मान कार्ड नहीं बन पाये है उनके त्वरित गति से कार्ड बनाये जा सके। उन्होंने जनपदवार बनाये गये अटल आयुश्मान कार्डों की समीक्षा की। वीसी के माध्यम से जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने अध्यक्ष स्वास्थ्य सेवा अभिकरण को जानकारी देते हुए कहा कि जनपद की जनसंख्या 259898 है जिसके सापेक्ष अब तक 75664 व्यक्तियों के अटल आयुश्मान योजना के गोल्डन कार्ड बनाये गये है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत षतप्रतिषत कार्ड बनाने के लिए जनपद में विषेश कैम्प आयोजित कर जिन व्यक्तियों के कार्ड बनाये जाने है उनके कार्ड बनाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनपदवासियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए उनके द्वारा भी समय समय पर चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें मुहैया कराने के लिए सभी चिकित्सकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देष देते हुए इस योजना के तहत बनाये जाने वाले कार्डों के संबंध में प्रचारप्रसार करने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को कार्ड बनाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में काॅमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से अटल आयुश्मान कार्ड बनाने में और अधिक तेजी लाने के लिए संबंधितों को निर्देष दिये जा रहे है। वीसी में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बी.एस.रावत, बी0के0सक्सैना, जिला कार्यक्रम समन्वयक हेमंत आर्या आदि मौजूद रहे।
