Spread the love

तीन दिवसीय सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव 13 दिसंबर से आयोजित होगा। महोत्सव के पहले दिन 13 दिसंबर को प्रात: पांच बजे से धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। शाम को तीन बजे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर समिति इस वार्षिक महोत्सव की तैयारियों में जुट गई है।

महोत्सव समिति के महासचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव के पहले दिन 13 दिसंबर को सुबह पांच बजे पिंडी महाभिषेक, सुबह सात बजे मंदिर परिक्रमा और एकादशी कुंडीय यज्ञ, सुबह आठ बजे सिद्धों का डांडा में पूूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। जबकि सायं तीन बजे से गिंवाई स्रोत स्थित पुल से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि मेयर हेमलता नेगी करेंगी। शोभायात्रा में गुरु ग्राम हरियाणा के 90 लोगों की बैंड पार्टी, फरीदाबाद का हनुमान अखाड़ा, जगन्नाथ पुरी की झांकी, रूडीज बैंड, स्कॉन की झांकी, 28 फुटी ट्राले में बाबा का विशालकाय डोला, बदायूं का शहनाई बैंड, नासिक का ढोल आदि मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। 14 दिसंबर को महोत्सव के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि स्वामी हरिचेतना नंदजी महाराज और ललितानंद गिरी जी होंगे। दोहपर एक बजे से गढ़वाली भजन संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें पदमश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और उनकी टीम प्रस्तुतियां देंगे। 15 दिसंबर को पिंडी महाभिषेक प्रात: 5 बजे होगा, जबकि सुबह 7 बजे एकादश कुंडीय यज्ञ होगा। प्रात: दस बजे से गढ़वाली जागर कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 12 बजे सवामन रोट का प्रसाद वितरित किया जाएगा। जबकि दोपहर एक बजे से हिंदी भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक कुमार विशु प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगतगुरू शंकराचार्य राज राजेश्वर जी महाराज होंगे।

सिद्धबली मेले के लिए दो दिन का अवकाश घोषित
श्री सिद्धबली मंदिर समिति के आग्रह पर जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कोटद्वार तहसील क्षेत्र में 13 और 14 दिसंबर का विशेष अवकाश घोषित किया है। एसडीएम योगेश मेहरा ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि जिलाधिकारी की ओर से कोटद्वार के सभी राजकीय महाविद्यालयों, माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की सूचना विभाग की ओर से भेज दी गई है। ये आदेश निजी और सरकारी सभी विद्यालयों पर लागू होंगे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *