Spread the love

इलेक्ट्रिक कार से सचिवालय पहुंचे जयराम ठाकुर

राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को इलेक्ट्रिक कार से प्रदेश सचिवालय शिमला पहुंचे। वह शाम को इसी कार से वापस सरकारी निवास ओकओवर लौटे। राज्य परिवहन विभाग ने 25 लाख रुपये की इलेक्ट्रिक कार पिछले शनिवार को मुख्यमंत्री को भेंट की थी। इस कार के आगे व पीछे ग्रीन प्लेट लगी है जो पर्यावरण मित्र है।

इलेक्ट्रिक कार का विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सफल ट्रायल हुआ था। यह पहला मौका नहीं था जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इलेक्ट्रिक कार से सफर किया हो। इससे पहले जब परिवहन विभाग ने मुख्यमंत्री को इलेक्ट्रिक कार भेंट की थी तब भी उन्होंने इसमें सफर किया था। इलेक्ट्रिक कार प्रदूषण मुक्त है। इससे डीजल व पेट्रोल से चलने वाले वाहनों की तरह प्रदूषण नहीं फैलता है। प्रदेश भाजपा सरकार हिमाचल में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या भी बढ़ा रही है जिससे प्रदूषण में कमी आई है। प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार ने भी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी थी।

———- इलेक्ट्रिक कार अच्छी पहल है। आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा। देश मे कई जगह इसकी शुरुआत हो चुकी है।

जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *