GST चोरी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 11 लाख से ज्यादा लोगों के GST रजिस्ट्रेशन करेगी कैंसिल!
सरकार ऐसे करीब 11 लाख से ज्यादा GST रजिस्ट्रेशन (GST Registration) को कैंसिल कर सकती है जिन्होंने 6 बार या 6 बार से ज्यादा GST रिटर्न (GST Return) नहीं भरा है.
GST रजिस्ट्रेशन के जरिए फेक बिलिंग की गई, फेक इनवॉइसिंग की गई जिसके जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल की गया. सरकार को इस बात की आशंका है की बिना बिल कई तरह से समानों की सप्लाई की जा रही है. इसी तरह से GST चोर सरकार को चुना लगा रहे हैं. इसलिए सरकार उन GST रजिस्ट्रेशन को कैंसिल करने जा रही हैं जिनको रिटर्न भरने के लिए यूज नहीं किया जा रहा है.
पिछले साल इतने हजार करोड़ जीएसटी फ्रॉड पकड़े गए
इस समय देश में 1.20 करोड़ के करीब जीएसटी रजिस्ट्रेशन हैं, जिसमें से करीब 20 फीसदी ऐसे हैं जोकि नॉन-फाइलर हैं. यानी वे जीएसटी रिटर्न नहीं भरते हैं.
(आलोक प्रियदर्शी, संवाददाता- CNBC आवाज़)
