Spread the love

ट्रेड फेयर में झारखंड और बिहार होंगे विशेष राज्य, ये है इस बार की थीम

 

प्रगति मैदान से 14 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले 39वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस वर्ष बिहार और झारखंड विशेष राज्य होंगे। 14 नवंबर को मेले का उद्घाटन सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। इस दौरान वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री भी समारोह में उपस्थित होंगे।

मेले की आयोजक संस्था भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (इटपो) के अधिकारियों ने बताया कि आईआईटीएफ 2019 में बिहार और झारखंड को विशेष केंद्रित राज्य बनाया गया है, जबकि अफगानिस्तान को भागीदार देश और दक्षिण कोरिया को विशेष केंद्रित देश बनाया गया है। इन देशों के अलावा आस्ट्रेलिया, बहरीन, भूटान, चीन, मिस्र, हांग कांग, ईरान सहित कई देशों की कंपनियां मेले में भाग लेंगी।

आयोजकों के अनुसार, प्रगति मैदान में निर्माण कार्य चलने के चलते पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेले का आयोजन स्थल छोटा होगा। आयोजकों ने बताया कि विश्व बैंक की कारोबार सुगमता रैंकिंग में भारत का स्थान 142वें स्थान से सुधरकर 63वें स्थान पर पहुंच गया है। ऐसे में मेले की मुख्य विषयवस्तु (थीम) कारोबार सुगमता रखी गई है।

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *