Spread the love

नई दिल्ली,  टेलिकॉम सब्सक्राइबर्स को अगर बिना नंबर बदले सर्विस प्रोवाइडर बदलना होता है वो उसका एक जरिया MNP यानी मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी है। इसके लिए आपको न तो अपनी सिम बदलनी होती हैं और न ही अपना स्मार्टफोन। लेकिन DTH के साथ ऐसा नहीं है। अगर आपको अपना DTH ऑपरेटर बदलना होता है तो आपको सेट टॉप बॉक्स भी बदलना होता है। हालांकि, टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) जल्द ही DTH इंडस्ट्री के लिए एक नया सिस्टम पेश करने की तैयारी कर रहा है।

पहले फेज की टेस्टिंग हुई पूरी: टेलिकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, TRAI इंटरऑपरेबल सेट-टॉप बॉक्स की टेस्टिंग कर रहा है। पहले फेज की टेस्टिंग पूरी की जा चुकी है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस तरह के बॉक्सेज को जल्द ही पेश किया जा सकता है। आपको बता दें कि इंटरऑपरेबल सेट-टॉप बॉक्स मोबाइल फोन्स की तरह होगा। इसके तहत यूजर्स किसी भी DTH ऑपरेटर को सब्सक्राइब कर पाएंगे। अगर यूजर्स को अपनी सर्विस बदलनी है उन्हें नए सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत नहीं मिलेगी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *