Spread the love

भाबर के देवरामपुर में काश्तकारों को जैव उवर्रकों की जानकारी देते इफको के अधिकारी।भाबर के देवरामपुर मोटाढांक में इंडियन फार्मर फर्टीलाइजर कॉपरेटिव लिमिटेड (इफ्को) के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित किसान सभा में जैव नैनो उर्वरक परीक्षण का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर इफ्को से आए अधिकारियों ने कृषकों को निशुल्क जैविक खाद किट वितरित किए।

रविवार को देवरामपुर में आयोजित किसान सभा का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक इफ्को, देहरादून अजीजुल रहमान ने किया। उन्होंने कहा कि इफ्को की ओर से देश के विभिन्न स्थानों पर किसान गोष्ठियों का आयोजन कर कृषकों को नैनो जैव उर्वरकों का इस्तेमाल कर अपने उत्पादन को बढ़ाने की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इफ्को के क्षेत्रीय प्रतिनिधि नीरज डोभाल ने किसानों को जैव नैनो उर्वरकों और सागरिका उर्वरक के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेहतर फसल उत्पादन के लिए पौधों का आवश्यक पोषक तत्व नाइट्रोजन, कॉपर और जिंक है। नैनो उर्वरकों के इस्तेमाल से यह सभी तत्व फसलों को प्रचुर मात्रा में मिलते हैं, जिससे उत्पादित फसल मानव स्वास्थ्य के लिए उत्तम होती है। इस अवसर पर प्रमोद बौंठियाल, दीपक जोशी, जगत सिंह सौंद, राजन जलाल, किशोर जोशी, कुबेर जलाल, सतेंद्र नेगी, कांता प्रसाद सेलवाल, बीपी सेलवाल, अमित जोशी, सोहन बड़ोला, शंकर जोशी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *