Spread the love

आटे में मिलावट है या नहीं इसकी जांच कैसे करें, जानें कुछ आसान ट्रिक्‍स

वैसे सभी चीजों में मिलावट की गुंजाइश नहीं होती है लेकिन कुछ-कुछ चीजों में मिलावट की संभावना ज्‍यादा होती है और उनमें से एक है आटा।

know about wheat flour purity main

  • Reeta Choudhary
  • Editorial28 Oct 2019, 19:56 IST

त्‍योहारों का सीजन शुरु हो चुका है, धनतेरस, दीवाली, भैया दूज और छठ जैसे त्‍योंहार आने वाले हैं और ऐसे में बाजार में मिलने वाली चीजों जैसे- पनीर, मावा,घी और आटे में गुणवत्‍ता की कमी आ जाती है, क्‍योंकि इस दौरान इन चीजों में मिलावट की जाती है। मिलावट का कारण भी साफ है चूंकि बाजार में इस दौरान चीजों की मांग ज्‍यादा होती है और उनकी पूर्ति के लिए डीलर इन चीजों में मिलावट करता है। ऐसा भी नहीं है कि आपको हर चीज मिलावटी मिले लेकिन कई चीजों में मिलावट की संभावना बनी रहती है। इसलिए इन दिनों सामान खरीदते समय आपको विशेष ध्‍यान रखना चाहिए, ताकि आप मिलावटी चीजों से बच सके। वैसे सभी चीजों में मिलावट की गुंजाइश नहीं होती है लेकिन कुछ-कुछ चीजों में मिलावट की संभावना ज्‍यादा होती है और उनमें से एक है आटा। तो अगर आप इस दीवाली घर पर आटे की रेसिपीज बनाने की सोच रही है और इसके लिए आटा खरीदने वाली हैं तो बरते थोड़ी सावधानी। क्‍योंकि आजकल आटे में भी मिलावट की जाने लगी हैं। गेहूं के आटे में अक्सर चाक पाउडर, बोरिक पाउडर और मैदा तक मिलाया जाता है। लेकिन कुछ आसान टिप्‍स आजमाकर आप इसकी गुणवत्‍ता की परख कर सकती हैं की आटा शुद्ध या मिलावट।

Utsav 2019

know about atta purity inside

इसे जरूर पढ़ें: इस बार व्रत रखने से पहले जरूर जान लें कुट्टू के आटे के फायदे

घर पर पानी से करें इसकी जांच

इस बात को जान लें कि अगर गेंहू के आटे में चोकर कम है तो हो सकता है कि आटा मिलावटी हो। इसकी जांच आप खुद घर पर आसानी से कर सकती हैं। इसके लिए एक गिलास में पानी लें और उसमें आधा चम्‍मच आटा डालें। अगर आटे में कुछ तैरता हुआ दिखाई दें तो समझ जाए की इस आटे में मिलावट हैं, क्‍योंकि अगर आटे में मिलावट नहीं होगा तो पानी में कुछ नहीं तैरता हुआ दिखाई नहीं देगा।

घर पर ही करें लेबोरेट्री जांच

इसके अलावे आप इसे लेबोरेट्री टेस्‍ट के जरिए भी जांच सकती हैं। इसके लिए आपको लेबोरेट्री जाने की जरूरत नहीं है। इसकी जांच आप घर पर ही कर सकती हैं, इसके लिए आपको बस एक टेस्‍ट ट्यूब लेना होगा और इसमें आटे के कुछ नमूने डालने होंगे। फिर इसमें हाइड्रोक्‍लोरि‍क एसिड डालना होगा। हाइड्रोक्‍लोरि‍क एसिड डालने पर अगर इसमें कुछ छानने वाली चीज नजर आए तो समझ जाए की इसमें चाक की मिलावट हैं। इसकी जांच के लिए हाइड्रोक्‍लोर‍की एसिड आप मेडिकल स्‍टोर से खरीद सकती हैं। क्या आप जानती हैं कि परफेक्ट गोल रोटी कैसे बनाते हैं?

tips to know about atta or wheat flour purity inside

इसे जरूर पढ़ें: आटे के healthy biscuits घर पर बनाने की आसान रेसिपी जानिए

कैल्शियम कार्बोनेट की करें जांच

इस तरीके को आजमाकर आप बड़ी ही आसानी से आटे की शुद्धता का पता लगा सकती है। इसके लिए एक चम्मच आटे में नींबू के रस की कुछ बूंदे डालें, अगर आटे में बुलबुले बने तो समझ जाए की आपका आटा मिलावटी है। क्‍या आपको पता है कि आटे में खड़िया मिट्टी भी मिलाई जाती है और इस तरह की मिट्टी में कैल्शियम कार्बोनेट पाया जाता है। इसलिए जब इसके मिलावट वाले आटे को नींबू के संपर्क में लाया जाता है तो इसमें बुलबुले बनाने लगते हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि आटा शुद्ध नहीं हैं। रातभर फ्रिज में रखे आटे की नहीं बनानी चाहिए सुबह रोटियां


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *