मोदी सरकार किसानों के खाते में भेजने वाली है ₹60 हजार करोड़, नहीं मिले तो ऐसे करें पता
PM-Kisan Samman Nidhi scheme: 87 हजार करोड़ रुपये के बजट में से 27 हजार करोड़ रिलीज, जल्द आएंगे बचे हुए 60 हजार करोड़ रुपये! आधार से छूट के बाद बढ़ी उम्मीद.
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi scheme) के तहत अब तक देश के 7.45 करोड़ किसानों (Farmers) को पैसा दिया गया है. लेकिन इनमें से सिर्फ 2.99 करोड़ लोगों को ही तीसरी किश्त (Installment) भी मिली है. इस तरह देश के 11.5 करोड़ किसानों तक अंतिम किश्त का पैसा नहीं पहुंचा है. ऐसे लोगों के पास नवंबर अंत तक पैसा पहुंचाने की कोशिश में केंद्रीय कृषि मंत्रालय (Ministry of Agriculture) जुटा हुआ है. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के मुताबिक ‘अब तक पहली, दूसरी और तीसरी किश्त के रूप में 27 हजार करोड़ से अधिक की रकम भेजी जा चुकी है.’ इसका मतलब ये हुआ कि अगले कुछ ही माह में किसानों के बैंक अकाउंट (Bank Account) में 60 हजार करोड़ का फंड और आने वाला है.आपको बता दें कि 14.5 करोड़ किसानों को तीनों किश्त का पैसा देने में 87 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा. किसानों के बैंक अकाउंट से आधार न लिंक रहने की वजह से पैसा नहीं पहुंच पा रहा था. ऐसे में सरकार ने 30 नवंबर तक आधार लिंक (Aadhaar Card link) करवाने के नियम में छूट दे दी है. तब तक काफी किसानों के बैंक अकाउंट में पैसा चला जाएगा. इस योजना के तहत आधार सीडिंग में छूट को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी दी हुई है. कैलाश चौधरी के मुताबिक ‘इससे उन किसानों को तत्काल धनराशि जारी की जा सकेगी, जो इस अनिवार्यता की वजह से अब तक इस लाभ से वंचित थे.’ ये भी पढ़ें: बैंकों ने बदला लोन देने का तरीका, सैलरी नहीं अब ये स्कोर देखकर देंगे लोन12 नहीं 14.5 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ
मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक में ही देश के सभी 14.5 करोड़ किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि का लाभ देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी. जबकि पहले इस योजना में छोटे किसानों को लाया गया था, जिनके पास पांच हेक्टेयर भूमि थी. इसीलिए इस निधि पर 75 हजार करोड़ के बजट को बढ़ाकर 87 हजार करोड़ कर दिया गया था.
यदि नहीं पहुंचा पैसा तो क्या करें
यदि आपके बैंक अकाउंट में किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं पहुंचा है तो तो सबसे पहले अपने रेवेन्यू अधिकारी (लेखपाल) और योजना के नोडल अधिकारी से संपर्क करें. वहां बात नहीं बन रही है तो सोमवार से शुक्रवार तक पीएम-किसान हेल्प डेस्क (PM-KISAN Help Desk) के ई-मेल Email (pmkisan-ict@gov.in) पर संपर्क कर सकते हैं. वहां से भी न बात बने तो इस सेल के फोन नंबर 011-23381092 (Direct HelpLine) पर फोन करें. इस योजना के वेलफेयर सेक्शन (Farmer’s Welfare Section) में भी संपर्क कर सकते हैं. दिल्ली में इसका फोन नंबर है 011-23382401, जबकि ई-मेल आईडी (pmkisan-hqrs@gov.in) है.