Spread the love

रूद्रप्रयाग 01 अक्टूबरए 2019 सू0वि0द्ध त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन.2019 हेतु समस्त अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखों की जांच एवं लेखा जमा किये जाने हेतु कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। नोडल अधिकारी व्यय लेखाए वरिष्ठ कोषाधिकारी शशि सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विकासखण्ड ऊखीमठ हेतु निर्वाचन व्यय लेखों की प्रथम जांच 3 अक्टूबर कोए विकासखण्ड जखोली हेतु 03 एवं 07 अक्टूबर तथा विकासखण्ड अगस्त्यमुनि हेतु 04ए 09 एवं 14 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10 से सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन व्यय लेखों की जांच संबंधित निर्वाचन व्यय लेखा टीम द्वारा की जायेगी। उन्होंने बताया कि लेखा टीम निर्वाचन व्यय लेखों की जांच करेंगी जिसके लिए अभ्यर्थी संबंधित उप कोषागार में उपस्थित हो सकते हैं। नोडल अधिकारी व्यय लेखाए वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कहा है कि समस्त अभ्यर्थी निर्वाचन परिणाम की घोषणा की तिथि से 26 दिन के भीतर निर्वाचन व्यय संबंधी समस्त विवरणए प्रपत्रों सहित संबंधित निर्वाचन व्यय लेखा टीम के पास जमा करा सकते हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *