Spread the love

Organic Food: बीमारियों को कहें अलविदा, ऑनलाइन मिल रहे हैं जबरदस्त फूड ऑप्शन

नई दिल्ली, अभी के दौर में कई तरह की गंभीर बीमारियों से लोग ज्यादा ग्रस्त होने लगे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इसका एक कारण खाद्य पदार्थों को उगाने के दौरान रासायनिक खाद और कीटनाशक हैं। रासायनिक खाद डालने से हमारे भोजन में भी इस तरह के तत्व आ जाते हैं जो कि लंबे समय में हमें भयानक बीमारियां दे देते हैं। इस समय कैंसर, डायबिटीज और हार्ट अटैक जैसी भयानक बीमारियों से लोग पीड़ित हो रहे है। इन बीमारियों को देखते हुए आर्गेनिक फूड का चलन शुरू हुआ है। आर्गेनिक फूड वे फूड होते हैं जिनको प्राकृतिक तौर पर उगाया जाता है। इनमें सभी प्रकार के प्राकृतिक तत्वों को इस्तेमाल होता है। इसलिए इनकी पौष्टिकता बरकरार रहती है और ये हमें अधिक लाभ देते हैं। ऑनलाइन आर्गेनिक फूड के बेहतरीन विकल्प फिलहाल मौजूद हैं। आप यहां से घर बैठे ही ऑर्डर करके लाभ उठा सकते हैं।

1. Organic Chia Seeds – चिया सीड के 250 ग्राम के पैकेट की एमआरपी 275 रुपये है लेकिन इसको 225 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसमें ओमेगा 3 होता है। यह कोलेस्टॉल को नियंत्रित करता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसके साथ ही प्रोटीन भी इससे प्राप्त होता है।

2. Organic White Basmati Rice – ये आर्गेनिक बासमती चावल है। इसके 750 ग्राम के पैकेट की एमआरपी 200 रुपये है लेकिन इसको 180 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। ये हड्डियों, दांत, स्किन और आंखों के लिए अच्छा है। 

3. Quinoa Nutritious Food – क्विन्वा एक शानदार फूड है जिसे आप अपने रोजमर्रा की लाइफ में शामिल कर सकते हैं। इसके 500 ग्राम के पैक की एमआरपी 295 रुपये है लेकिन आप इसको 259 रुपये की कीमत में खरीद सकते है। इसमें 9 तरह के जरूरी एमिनो एसिड होते हैं। इसमें काफी मात्रा में डाइबटरी फाइबर होता है। 

4. Organic Panchratna Dal – ये पांच दालों का मिश्रण है जो कि टेस्ट में जबरदस्त है। ये पूरी तरह आर्गेनिक प्रोडक्ट है। इसके 500 ग्राम के पैकेट की एमआरपी 112 रुपये है लेकिन इसको 92 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। 

5. Organic Turmeric Powder – हल्दी हमारे खाने का महत्वपूर्ण फूड है। इसके 425 ग्राम के पैकेट की कीमत 290 रुपये है। ये पूरी तरह से आर्गेनिक है। 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *