Spread the love

देहरादून के चकराता तहसील क्षेत्र के खारसी गांव में सड़क कटिंग कार्य के दौरान एक गुफा मिली है। बताया जा रहा है कि गुफा में एक शिवलिंग है, जिस पर 24 घंटे पानी टपकता रहता है।

शिवलिंग के बगल में एक पत्थर की आकृति भी उकरी हुई है।  इसके साथ ही शिवलिंग के ऊपर पानी लगातार गिरने से चट्टान पर फूल नुमा आकृति भी उभरी हुई है। गुफा मिलने के बाद से ही लोगों ने यहां पर पूजा-अर्चना शुरू कर दी है।

आसपास के गांव से भी लोग शिवलिंग के दर्शन करने गुफा में पहुंच रहे हैं। उधर, पुरातत्व विभाग जल्द ही इस गुफा का सर्वे करेगा। दो दिन पूर्व सड़क कटिंग के दौरान अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर निकल आया।गुफा के अंदर शिवलिंग मिला

बैल नुमा एक आकृति भी नजर आ रही

पत्थर को काटा गया तो पीछे एक गुफा मौजूद थी। स्थानीय लोगों और सड़क कटिंग के काम में लगे मजदूरों ने गुफा के अंदर जाकर देखा तो वहां एक शिवलिंग था और उसपर लगातार पानी टपक रहा था।

शिवलिंग के ठीक बगल में ही बैल नुमा एक आकृति भी नजर आ रही है। स्थानीय निवासी स्याणा शूरवीर सिंह, खजान सिंह, दीवान सिंह, अमर सिंह, शरण पंवार, जीवन सिंह, परम सिंह आदि का कहना कि गुफा के चारों ओर टॉर्च से देखने पर पूरी गुफा झिलमिल रोशनी सी चमक उठती है।

गुफा का सर्वेक्षण किया जाएगा

बताया कि उन्हें कभी भी पहाड़ी के भीतर गुफा का अंदाजा नहीं था। लोनिवि ने फिलहाल गुफा के आसपास के क्षेत्र में निर्माण कार्य को रोक दिया है। पुरातत्व विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद् आरके पटेल ने कहा कि मीडिया के माध्यम से ही ऐसी जानकारी मिली है।

जल्द ही टीम को गांव में भेज गुफा का सर्वेक्षण किया जाएगा। गुफा यदि पुरातत्व महत्व की प्रतीत हुई तो उसका संरक्षण भी किया जाएगा।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *