भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त त्याग,संघर्श एवं बलिदान की प्रतिमूर्ति के साथसाथ एक अच्छे प्रषासक ,कर्तव्यपरायण एवं समाज सेवा के लिए समर्पित थे उनका जीवन वर्तमान तथा आगे आने वाली पीढ़ी के लिए सदा प्रेरणा दायक रहेगा
भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त त्याग,संघर्श एवं बलिदान की प्रतिमूर्ति के साथसाथ एक अच्छे प्रषासक ,कर्तव्यपरायण एवं समाज सेवा के लिए समर्पित थे उनका जीवन वर्तमान तथा आगे आने वाली पीढ़ी के लिए सदा प्रेरणा दायक रहेगा यह बात आज भारतरत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 132 वीं जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने जिला सभागार में पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की फोटो पर पुश्प अर्पित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज हम उत्तराखण्ड के महान सपूत, भारतरत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त जी का 132वां जन्म दिवस समारोह मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह एक गौरवपूर्ण अनुभूति है कि हमारे पर्वतीय राज्य में इतने महान पुरूश ने जन्म लिया और अपनी ख्याति न केवल भारत देष में अपितु पूरे विष्व में फैलाई। उन्होंने कहा कि पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त जी का अपना एक अद्वितीय स्थान था उनका देष की आजादी व राश्ट्र निर्माण में जो योगदान रहा है उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कठिनाईयों की परवाह न कर हमेषा समर्पण भाव से कार्य किया हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने नेक कार्यो से ही जाना जाता है। आने वाली पीढी को उनके जीवन परिचय को जानने की कोषिष करनी चाहिए और प्रेरणा लेनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आज हम चाहे किसी भी क्षेत्र में कार्यरत हों हम सब भारत के नागरिक हैं हमें अपने जनपद,प्रदेष एवं देष के विकास के लिए पूरी निश्ठा से कार्य कर देष को आगे बढाने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर जनक्रान्ति के रूप में जनपद के विकास के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त जी द्वारा जिन विशम परिस्थितियों में संघर्श कर राश्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाई है व न केवल अद्धितीय है बल्कि गौरव पूर्ण भी। उनका जीवन चरित्र हम सबके लिए एक प्रेणास्रोत के रूप में कार्य करता है। जो सीखाता है कि विशम परिस्थितियों के बावजूद भी दृढ़ इच्छा षक्ति एवं कर्तव्य निश्ठा से किये गये कार्य समाज में एक प्रेणादायी स्रोत के रूप में स्थापित होते है इसलिए हम सब को उनके जीवन चरित्र एवं मूल्यों से सीखते हुए अपनी युवा पीढी को भी उनके द्वारा स्थापित मूल्यों के अनुकरण हेतु प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सबकों अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक निश्पक्ष रूप में करते हुए समाज के अन्तिम व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रयास करना चाहिए। यही हम सबकी भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त जी की जयन्ती पर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इससे पूर्व जिलाधिकारी रंजना राजगुरु क्षेत्रीय विधायक चन्दन राम दास ने लोकनिर्माण विभाग तिराहे पर दीप प्रज्वलित कर पं0गोविन्द बल्लभ पन्त जी की मूर्ति पर पुश्प अर्पित करते हुए उनके कृत्यों को याद किया और उनके पद चिन्हों पर चलने की बात कही। इस अवसर पर अध्यक्ष नगरपालिका सुरेष खेतवाल, पन्त जयन्ती के संयोजक गोविन्द सिंह भण्डारी, जयन्त भाकुनी, संजय साह जगाती, नरेन्द्र खेतवाल, अपरजिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, उपजिलाधिकारी राकेष चन्द्र तिवारी, जिला विकास अधिकारी के0एन0 तिवारी सहित समस्त विभागीय अधिकारियों ने पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त जी की मूर्ति पर पुश्प अर्पित कियें। चैक बाजार में आयोजित कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों, संभ्रान्त व्यक्तियों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त जी की मूर्ति पर श्रृद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक चन्दन राम दास ने पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाष डालते हुए उन्हें एक कुषल प्रषासक के साथ अच्छे राजनैतिक व विकास पुरूश बताया। उन्होंने कहा कि आज हमें उनके बताये मार्ग पर चल कर देष के विकास में अह्म भूमिका निभानी होगी तभी हमारा प्रदेष व देष का सर्वागीर्ण विकास होगा। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सुरेष खेतवाल, संरक्षक रणजीत सिंह बोरा, गोविन्द सिंह भण्डारी, इन्द्र सिंह परिहार, नरेन्द्र खेतवाल आदि द्वारा भी पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त जी के जीवन पर अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल जन कल्याण समिति के द्वारा बेटी बचाओंबेटी पढाओं एवं स्वच्छता संबंधी विशयों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुती दी गयी साथ ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र छा़त्राओं द्वारा देष भक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 132वीं जयंती के अवसर पर जनपद बागेष्वर को पर्यावरण के अनुकूल बनाने हेतु एवं जन सामान्य में पर्यावरण संरक्षण के संदेष को प्रदर्षित करने के साथ ही जनपद को पाॅलीथीन मुक्त करने के लिए गाॅधी आश्रम द्वारा कपड़े के थैलों की बिक्री भी की गयी। साथ ही पर्यावरण के संरक्षण के लिए वृक्ष प्रेमी किषन सिंह मलड़ा द्वारा वृक्ष वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेष दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, उपजिलाधिकारी राकेष चन्द्र तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एन.एस.गस्याल, मुख्य षिक्षा अधिकारी नरेष षर्मा, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनता सहित अन्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता दीप चन्द्र जोषी द्वारा किया गया।
