षिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जनपदीय प्रारम्भिक षिक्षा खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय खेल मैदान बागेष्वर में किया जा रहा है जिसका षुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने किया । जिसमें विषिश्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्षिनी ने प्रतिभाग किया।
षिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जनपदीय प्रारम्भिक षिक्षा खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय खेल मैदान बागेष्वर में किया जा रहा है जिसका षुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने किया । जिसमें विषिश्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्षिनी ने प्रतिभाग किया। जनपदीय प्रारम्भिक षिक्षा खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का षुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्रछात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि षिक्षा विभाग के षिक्षको एवं खेल समन्वयकों की कडी मेहनत से छात्रछात्राओं के संकुल और ब्लाॅक स्तर से पर चयनित होकर जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जनपद स्तर पर आये है। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा जो भी कार्यक्रम एवं प्रदर्षन किया है वह काबिले तारिफ एवं सराहनीय है। जूनियर हाईस्कूल पिगलों गरूड द्वारा देवीधूरा बग्वाल की सुन्दर प्रस्तुति पर नन्हेमुन्ने कलाकारों का हौसला अफजाही करते हुए कहा कि इन नन्हेमुन्ने कलाकारो में कला का भंडार है जिन्होंने बडी कुषलता से अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की है। इसी तरह रा0जू0हा0 मनूडा गरूड द्वारा विषेश व्यायाम का बेहतर प्रदर्षन करते हुए बच्चों द्वारा अपना आदम्य साहस का परिचय देते हुए कार्यक्रम की प्रस्तुति दी है जो बहुत ही सराहनीय है इसके लिए उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविश्य की कामना की और इसी हौसले को कायम रखते हुए उन्हें जो मुकाम हासिल करना है उस मुकाम को हासिल करने को कहा। जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्रछात्राओ से कहा कि खेलों में हार व जीत कोई मायने नही रखता है अगर कोई चीज मायने रखती है तो वह खेलों में प्रतिभाग करना है। खेलों में प्रतिभाग करने से बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त होता है खिलाडी वह है जो हार कर भी मैदान नही छोडता और पुनः अपनी कमियों का मूल्यांकन कर उसमें सुधार करता है और नये जोष एवं उर्जा के साथ पुनः खेलने हेतु परिश्रम करता है। उन्होंने उपस्थित छात्रछात्राओं से कहा कि वह बेहतर प्रदर्षन करते हुए राज्य व राश्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर वहां विजेता बनकर अपने मातापिता व जनपद का नाम रोषन करें। उन्होंने षिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं षिक्षको से कहा कि वह बच्चों में छुपी प्रतिभाओं को उभारने के लिए बेहतर कार्य करें तथा बच्चों को जो भी सुविधायें उपलब्ध करायी जानी है उन्हें सभी सुविधाये उपलब्ध करायी जाय। बच्चों के सुनहरे भविश्य के लिए षिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में धन की कमी नही होने दी जायेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बालकबालिकाओं की 600 मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग में विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिसमें बालक वर्ग में अनुज कुमार गरूड प्रथम, अजय जीना गरूड द्वितीय व रवीन्द्र सिंह कपकोट तृतीय स्थान पर रहे तथा बालिका वर्ग मंे विद्या परिहार गरूड प्रथम, रेनु विश्ट गरूड़ द्वितीय तथा माया पिल्खवाल बागेष्वर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित षिक्षक, षिक्षिकाआंे, छात्रछात्राओं एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता की षपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्षिनी ने कहा कि छात्रछात्राओं द्वारा बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गयी है तथा बच्चों द्वारा अपने आदम्य साहस का परिचय देते हुए खेल प्रतियोगिता में भाग लिया है उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय के साथ मिलजुल कर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है उन्होंने छात्रछात्राओं से अपेक्षा की कि जिस उत्कृश्ट ढंग से आप लोगो ने प्रतियोगिता में भाग लिया है इसी तरह से अपना प्रदर्षन बरकरार रखते हुए जीवन में जो लक्ष्य एवं मुकाम हासिल करना चाहते है उसको हासिल करें इसके लिए उन्होंने सभी को अपनी षुभकामनायें दी। इस अवसर पर जिला षिक्षा अधिकारी पदमेंद्र सकलानी ने कहा कि जनपदीय प्रा0 षिक्षा खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्राथमिक व सब जूनियर दो वर्गो में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है इसके अलावा दोनो वर्गो के एथलेटिक्स में बालकबालिका वर्ग में अलगअलग प्रतिस्पर्धायें आयोजित होगी जबकि सांस्कृति एवं साहित्य वर्ग में मिश्रित प्रतिभागी होंगे इस प्रकार इन सभी प्रतियोगिताओं में प्राथमिक वर्ग एवं एकल व सामूहिक प्रतियोगिताओं में तीनों ब्लाॅको गरूड, कपकोट व बागेष्वर से कुल 130 प्रतिभाग छात्रछात्रायंे प्रतिभाग कर रही है तथा सब जूनियर स्तर में कुल 250 प्रतिभागी छात्रछात्रायें विभिन्न प्रतियागिताओं में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर मुख्य षिक्षा अधिकारी नरेष षर्मा ने सभी षिक्षकों, टीम प्रभारियों, निर्णायको, खेल समन्वयकों व आयोजन मंडल में सम्मिलित सभी सदस्यों से अपेक्षा की कि खेलों को पूरी निश्ठा एवं ईमानदारी व पारदर्षिता से साथ संपन्न कराने को कहा तथा छात्रछात्राओं से कहा कि सभी अनुषासन में रह कर खेल भावना का परिचय देते हुए खेलों का भरपूर आनन्द लें इसके लिए उन्होंने सभी को अपनी षुभकामा दी। इस अवसर पर मुख्य षिक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि एवं विषिश्ट अतिथि का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर उप षिक्षा अधिकारी पूनम चैहान, नरेन्द्र खेतवाल, संबधित षिक्षकषिक्षिकायें, टीम प्रभारी, खेल समन्वयक सहित तीनों ब्लाॅको से आये हुए छात्रछात्रायंे व खेल प्रेमी उपस्थित थे।
