विधान सभा, उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ0 धन सिह रावत ने उच्च शिक्षा विभाग के सम्बन्ध में बैठक की।
उत्तराखण्ड सरकार मीडिया सेन्टर विधान सभा सूचना एवं लोक सम्पर्क विभागद्ध देहरादून प्रेस नोट दूरभाषरू 0135.2666767ध्फैक्सरू 2666767 देहरादून 19 अगस्तए 2019मी0से0द्ध प्रेस नोट संख्यारू 03 प्रदेश के सहकारिताए उच्च शिक्षाए दुग्ध विकास एवं प्रोटोकाॅल राज्यमंत्रीस्वतंत्र प्रभारद्ध डाॅ0 धन सिंह रावत ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में नई शिक्षा नीति के सम्बन्ध में बैठक की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नई शिक्षा नीति के सम्बन्ध में मसौदा तैयार करके तैयार करके मा0 मुख्यमंत्री के सामने इसका प्रस्तुतीकरण दिया जायेगाए इसके पश्चात नई शिक्षा नीति का मसौदा केन्द्र को भेजा जायेगा। बैठक में कहा गया कि स्नातक स्तर में प्रवेश हेतु सीटों की संख्या की समस्या का समाधान कर जाए। इस सन्दर्भ में प्रवेश सम्बन्धी सीटों की समस्या से सम्बन्धित 18 महाविद्यालयों में मुख्य रूप से समस्या को चिन्हित किया गया है। प्रवेश सम्बन्धी सीटों की समस्या का सामना करने वाले गोपेश्वरए लोहाघाटए टनकपुरए गंगोहाटए पिथौरागढ़ए बागेश्वरए काशीपुरए रूद्रपुरए हल्द्वानीए गरूड़ए खटीमाए रामनगरए मंगलौरए बाजपुरए पाटीए चम्पावतए ऋषिकेशए सितारगंज महाविद्यालयों में आवश्यकता के अनुरूप 10 प्रतिशत कमजेार वर्गों के आरक्षण के बाद 10 प्रतिशत सीट वृद्धि किया जायेगाए इसके अतिरिक्त आवश्यकतानुसार कुलपति एवं शिक्षा निदेशक के सहमति पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त सीटों की वृद्धि की जायेगी। इसके अलावा प्रवेश सम्बन्धी दबाव को कम करने के लिए खटीमा हल्द्वानीए रूद्रपुरए ऋषिकेश जैसे महाविद्यालयों में सांध्य कालीन क्लास का भी प्रबन्ध करने का निर्णया लिया गया है। बैठक में कहा गया खुलने वाले नये काॅलेज किच्छाए जसपुर इत्यादि में आॅनलाईन के साथ आॅफ लाईन प्रवेश के लिए एक.एक सप्ताह विण्डो एडमिशन के लिए खोलने पर सहमति व्यक्त की गई। जिन महाविद्यालयों में नेटवर्क की समस्या है वहां भी आॅफ लाईन प्रवेश के लिए एक.एक सप्ताह विण्डो एडमिशन के लिए खोलने पर सहमति व्यक्त किया गया है। बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा आनन्द वर्द्धनए सचिव उच्च शिक्षा अशोक कुमारए निदेशक उच्च शिक्षा एसण्सीण्पंतए एवं कुलपति कुॅमाऊ विविए दून विविए मुक्त विवि तथा श्री देव सुमन विविए अपर निदेशक उच्च शिक्षा रचना नौटियाल एवं सलाहकार रूसा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
