Spread the love

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया।

 SHABD,Dehradun, September 4,

उत्तराखंड:  सीएम धामी ने 9.91 लाख लाभार्थियों को जारी की सामाजिक सुरक्षा पेंशन 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में 147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन धनराशि भेजी गई। साथ ही अगस्त माह में विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 5 हजार 605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी स्वीकृत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ सरलता और समयबद्ध तरीके से मिले। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान किया जाए। उन्होंने खासतौर पर कहा कि जिन पात्र लाभार्थियों का किसी कारणवश आधार नहीं बन पा रहा है, उन्हें चिन्हित कर अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए, ताकि आधार संबंधी समस्या के कारण कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन से वंचित न रहे। अगस्त माह में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पेंशन दी गई है। मुख्यमंत्री ने पेंशन व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और लाभार्थी केंद्रित बनाने पर जोर दिया।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *