Spread the love

वॉइस ऑफ मीडिया उत्तराखंड में राज्य एवं जिला कार्यकारिणी का गठन

देहरादून। वॉइस ऑफ मीडिया के माननीय अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जी काले एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जी मस्के व अंतरराष्ट्रीय महासचिव दिव्य भौसले जी के निर्देशानुसार उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष वेणीराम उनियाल ने संगठन को प्रदेश एवं जिला स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का गठन किया है।

नवनियुक्त कार्यकारिणी में पत्रकारों के हितों, संगठन की मजबूती तथा मीडिया जगत से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में पौड़ी गढ़वाल जिले के जिलाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार सतेन्द्र सिंह रावत को सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष वेणीराम उनियाल ने कहा कि वॉइस ऑफ मीडिया उत्तराखंड में पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाने, पत्रकारों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा करने तथा संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेगा।

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें तथा पत्रकारों की आवाज को एकजुट होकर बुलंद करें।

वॉइस ऑफ मीडिया उत्तराखंड की नवगठित कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *