Spread the love


खबरों के मुताबिक, चारपाई न होने के कारण छात्राएं ज़मीन पर सोई थीं

एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है

रिपोर्ट में घायलों की स्वास्थ्य स्थिति का विवरण भी शामिल होने की उम्मीद है

PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में एक आश्रम स्कूल के छात्रावास में अनुसूचित जनजाति की छह छात्राओं को सांप के काटने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। बताया जाता है कि चारपाई न होने के कारण वे अपने कमरे में फर्श पर सो रही थीं। पीड़ित छात्राओं में से तीन की सांप के काटने से मौत हो गई, जबकि शेष तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है, तो इससे मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के मामले सामने आते हैं। इसलिए, आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा है कि रिपोर्ट में घायल छात्राओं की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी भी शामिल होनी चाहिए।

11 अगस्त 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्रावास के एक कमरे में 79 छात्राएं रह रही हैं। पिछले 25 वर्षों से चल रहे इस छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। गढ़चिरोली जिले में हर साल सांप के काटने के कई मामले सामने आते हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *