Spread the love

उत्तराखंड: देहरादून में नई पार्किंग परियोजनाओं की मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की समीक्षा

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में परेड ग्राउंड और सचिवालय परिसर में प्रस्तावित अंडरग्राउंड पार्किंग परियोजनाओं की समीक्षा की।

 SHABD,Dehradun, July 9,

उत्तराखंड: देहरादून में नई पार्किंग परियोजनाओं की मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की समीक्षा

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में परेड ग्राउंड और सचिवालय परिसर में प्रस्तावित अंडरग्राउंड पार्किंग परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में परेड ग्राउंड के नीचे बनने वाली पार्किंग के डिजाइन पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि परेड ग्राउंड और गांधी पार्क को जोड़ते हुए बिना अतिरिक्त स्थायी निर्माण के एक बड़ा ग्रीन ओपन स्पेस विकसित किया जाए। उन्होंने पार्किंग क्षमता बढ़ाने के लिए डबल बेसमेंट बनाने और लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिक संख्या में प्रवेश और निकास द्वार रखने के निर्देश दिए। बैठक में सचिवालय परिसर की अंडरग्राउंड पार्किंग और राजपुर रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड पार्किंग के डिजाइन पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक और पर्याप्त पार्किंग सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *