खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन
खेल विभाग ने वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन मांगे हैं। प्रदेश के मूल निवासी पात्र खिलाड़ी और प्रशिक्षक 24 जुलाई, तक आवेदन कर सकते हैं।
SHABD,Dehradun, July 9,
Relevance: Priority
Slug: Sport
Marking: Lead All
Category: Government, sport, Youth
खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन
खेल विभाग ने वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन मांगे हैं। प्रदेश के मूल निवासी पात्र खिलाड़ी और प्रशिक्षक 24 जुलाई, तक आवेदन कर सकते हैं।
09 जुलाई 2026, देहरादून:
प्रदेश के खिलाड़ियों को खेल रत्न और प्रशिक्षक को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग ने वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन मांगे हैं। प्रदेश के मूल निवासी पात्र खिलाड़ी और प्रशिक्षक 24 जुलाई, तक आवेदन कर सकते हैं।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, हिमालय रत्न खेल पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार और लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। खेल रत्न और हिमालय रत्न पुरस्कार खिलाड़ियों की कैलेंडर वर्ष 2025 की उपलब्धियों के आधार पर दिए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना आवश्यक है।
खेलमंत्री ने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रशिक्षक की ओर से तैयार किए गए खिलाड़ियों की पिछले तीन वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित होगा। जबकि लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए प्रशिक्षक की ओर से तैयार किए गए श्रेष्ठ 10 खिलाड़ियों की उपलब्धियों का मूल्यांकन किया जाएगा।

फोटो_खेल मंत्री रेखा आर्या
