देहरादून: भारी वर्षा के पूर्वानुमान के चलते 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद देहरादून में गुरुवार, 9 जुलाई को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। यह निर्णय विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि वे जारी आदेश का पालन करें तथा मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों पर सतत नजर बनाए रखें। नागरिकों से भी अनावश्यक यात्रा से बचने और बारिश के दौरान सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।
