उत्तराखंड: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बोले, अंगदान को जनांदोलन बनाने की जरूरत
हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित दधीचि अंगदान जागरूकता कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता की।
SHABD,Dehradun, June 27,
उत्तराखंड: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बोले, अंगदान को जनांदोलन बनाने की जरूरत
हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित दधीचि अंगदान जागरूकता कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता की। इस मौके पर जेपी नड्डा ने अखिल विश्व गायत्री परिवार और शांतिकुंज द्वारा समाज सेवा एवं जनजागरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अंगदान जैसे मानवीय अभियान को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ समाज में करुणा, सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। केंद्रीय स्वास्थ मंत्री ने कहा कि अंगदान केवल एक चिकित्सा प्रक्रिया नहीं, बल्कि मानवता की सर्वाेच्च सेवा का माध्यम है। उन्होंने गायत्री परिवार के देहदान-अंगदान अभियान संचालित करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के विचार आज भी जनकल्याण और राष्ट्र पुनर्जागरण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
