‘हरेला पर्व’ को लेकर तैयारियां तेज़, वृहद वृक्षारोपण अभियान होगा संचालित
‘हरेला पर्व’ के अवसर पर 16 जुलाई को प्रदेशभर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
SHABD,Uttarkashi, July 6,
Category: Nature, Planning, Government
‘हरेला पर्व’ को लेकर तैयारियां तेज़, वृहद वृक्षारोपण अभियान होगा संचालित
‘हरेला पर्व’ के अवसर पर 16 जुलाई को प्रदेशभर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
06 जुलाई 2026, उत्तरकाशी:
‘हरेला पर्व’ के अवसर पर 16 जुलाई को प्रदेशभर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में उत्तरकाशी जिले में अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अभियान को व्यापक जन-भागीदारी के साथ संचालित करने और जल संरक्षण गतिविधियों के लिए चिन्हित क्षेत्रों में अभियान के दौरान प्राथमिकता से वृक्षारोपण किए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान को गांव-गांव तक संचालित कर इसमें ग्राम पंचायतों, वन पंचायतों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाय। उन्होंने वृक्षारोपण के लिए वन विभाग,वन पंचायतों और विद्यालयों तक पौधों की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि गर्मियों के मौसम में जल संकट से प्रभावित क्षेत्रों के जल स्रोतों का संरक्षण करने के लिए भी अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने की आवश्यकता है।

दो फोटो
कैप्शन_‘हरेला पर्व’ की तैयारियों को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी प्रशांत आर्य