Spread the love

नई दिल्ली (पीटीआइ)। केंद्र ने प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभार्थियों को अब तक 12,305 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है, इस योजना का उद्देश्य किसानों को तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये प्रति वर्ष देना है ताकि उनकी आय को बढ़ सके।
शुक्रवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्य सभा में लिखित जवाब में कहा, ‘हाल ही में सरकार ने 1 फरवरी से प्रधानमंत्री किसान निधि (पीएम-केएसएएन) योजना शुरू की है, जिससे किसानों को कृषि और संबद्ध गतिविधियों और घरेलू जरूरतों से जुड़े खर्चों की देखभाल करने में सक्षम बनाया जा सके।

इस योजना के तहत लाभार्थियों को 6,000 रुपये प्रति वर्ष का भुगतान किया जाएगा, जिसे 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में दिया जाएगा। हाल ही में केंद्र ने सभी 14.5 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ देने का फैसला किया।

एक अलग सवाल के जवाब में भुगतान पर अपडेट देते हुए तोमर ने कहा, ‘अब तक, 3,29,52,568 लाभार्थियों को पहली किस्त और 2,85,73,889 लाभार्थियों को दूसरी किस्त सीधे बैंक में जमा की गई है। यह रकम पीएम किसान योजना के तहत सीधे किसानों के परिवारों के खाते में डाली गई है।’

मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ने पहली किश्त के लिए 6,590.51 करोड़ रुपये और दूसरी किश्त के लिए 5,714.77 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

तोमर ने कहा, ‘पीएम किसान योजना निरंतर चलने वाली योजना है, जिसमें वित्तीय लाभ चिन्हित लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे पैसे भेज दिए जाते हैं, हालांकि, इसका लाभ लेने वाले किसानों के सही और सत्यापित डेटा संबंधित राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा वेब पोर्टल पीएम किसान पर अपलोड होता है।’

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से अपलोड किया गया डेटा बैंकों सहित विभिन्न एजेंसियों द्वारा कई बार सत्यापित किया जाता है, और फिर राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है।

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *