Spread the love

मुख्यमंत्री ने दिया पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेत में टिलर चलाकर खेत की जुताई की और खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

 SHABD,Dehradun, June 15,

15 जून 2026, उधम सिंह नगर:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा स्थित अपने निजी खेत में टिलर चलाकर खेत की जुताई की और खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उनकी माता बिशना देवी भी उनके साथ उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है। आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर कृषि को अधिक समृद्ध एवं टिकाऊ बनाया जा सकता है। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने और जैविक उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *