Spread the love

बुक्सा महिलाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण, मिलेंगे नए अवसर

बुक्सा जनजाति की महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से स्थापित प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र का आज कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने लोकार्पण किया।

 SHABD,Dehradun, June 14,

14 जून 2026, नैनीताल:

नैनीताल जिले के रामनगर स्थित सावल्दे क्षेत्र में बुक्सा जनजाति की महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से स्थापित प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र का आज कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र जनजातीय मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकार बुक्सा जनजाति की महिलाओं को कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं उत्पादन गतिविधियों से जोड़ने का काम कर रही है।

सुबोध उनियाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके उत्पादों को बाजार से जोड़ने में भी सहायक सिद्ध होगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं, हस्तकला और कौशल को प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *