Spread the love

उत्तराखंड: शूटर और कोच जसपाल राणा का निधन

एंकर- भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले दिग्गज निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन हो गया है।

 SHABD,Dehradun, June 12,

उत्तराखंड: शूटर और कोच जसपाल राणा का निधन

एंकर- भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले दिग्गज निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन हो गया है। 49 वर्षीय राणा ने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव के अनुसार, राणा का कल रात नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से भारतीय दल की वापसी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चला और स्टेंट भी डाला गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते थे। उन्होंने एशियाई खेलों सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत को पदक दिलाए और देश का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ी के साथ-साथ एक कोच के रूप में भी उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को प्रशिक्षण दिया और पेरिस ओलंपिक 2024 में उनके दो कांस्य पदक जीतने के सफर में अहम भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जसपाल राणा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को समर्पण भाव से प्रशिक्षित किया और उत्कृष्टता, अनुशासन तथा खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा याद रखी जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राणा केवल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और प्रशिक्षक ही नहीं, बल्कि बेहद सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने भारत में निशानेबाजी को लोकप्रिय बनाने और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *