Spread the love

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। कल से 31 मई तक प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहेगा।

 SHABD,Dehradun, May 27,

27 मई 2026, देहरादून:

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। कल से 31 मई तक प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहेगा।

कल उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ और 29 मई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट रखा गया है। जबकि 30 और 31 मई के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने इस दौरान जिलों को सतर्क रहने,संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड में रखने तथा त्वरित कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और  सुरक्षित स्थानों पर रहें।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *