Spread the love

जीवन ऐप और शतायु जेरियाट्रिक केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ

PIB Delhi

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन” यानी ज्‍वाइंट इम्‍पावरमेंट एंड वर्चुअल असिस्‍टेंस नेटवर्क (संयुक्त बुजुर्ग सशक्तिकरण एवं वर्चुअल सहायता नेटवर्क) मोबाइल एप्लिकेशन और “शतायु” (वरिष्ठ नागरिकों के लिए समग्र देखभाल सहायता एवं प्रशिक्षण) जेरियाट्रिक केयरगिवर डैशबोर्ड लॉन्च किया है।

यह वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, देखभाल, गरिमा और सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम है, ताकि प्रौद्योगिकी आधारित देखभाल सहायता के माध्यम से वृद्धावस्था देखभाल का इकोसिस्‍टम तैयार हो सके।

देश भर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायता प्रणालियों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज जीवन (संयुक्त बुजुर्ग सशक्तिकरण और वर्चुअल सहायता नेटवर्क) मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया, जो भारत में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, कल्याण, स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच और सामाजिक समावेश को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया एक समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म है।

यह ऐप वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं को पूरा करने और चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से कई सुविधाएं प्रदान करता है, जिनमें सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी, आपातकालीन सहायता और समर्थन सेवाएं और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा समर्थित वरिष्ठ नागरिक आवासों का विवरण शामिल है। इस प्लेटफॉर्म को उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस, सरल नेविगेशन और सुलभता सुविधाओं के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिसमें बुजुर्ग उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।

देश भर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए देखभाल संबंधी सेवाओं को समर्थन देकर मजबूत करने के लिए विकसित एक अन्य एप्लिकेशन, “शतायु” (सीनियर होलिस्टिक केयर असिस्टेंस एंड ट्रेनिंग फॉर योर यूटिलिटी) नामक डैशबोर्ड को भी “एक सुचारू रूप से कार्य करने वाली देखभाल अर्थव्यवस्था का निर्माण” विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान लॉन्च किया गया था।

यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए किसी विशेष जिले और राज्य में वृद्धावस्था देखभालकर्ताओं की उपलब्धता जैसी जानकारी प्रदान करता है।

इस प्लेटफॉर्म को सरलीकृत कार्यक्षमताओं और उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस के साथ डिजाइन किया गया है ताकि इस्‍तेमाल में आसानी और प्रभावी सेवा वितरण सुनिश्चित किया जा सके।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *