Spread the love

उत्तराखंड: श्रद्धालुओं के लिए खुले चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

चमोली जिले में स्थित पंच केदारों में चतुर्थ केदार के रूप में विख्यात भगवान श्री रुद्रनाथ जी के कपाट आज में श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं।

 SHABD,Dehradun, May 18,

उत्तराखंड: श्रद्धालुओं के लिए खुले चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

चमोली जिले में स्थित पंच केदारों में चतुर्थ केदार के रूप में विख्यात भगवान श्री रुद्रनाथ जी के कपाट आज श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं। जिसके बाद बाबा रुद्रनाथ जी ग्रीष्मकाल के लिए अपने मूल धाम में विराजमान हो गए हैं। श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट पूर्ण वैदिक रीति-रिवाजों, मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक परंपराओं के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर आयोजित इस भव्य एवं गरिमामय धार्मिक समारोह के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कपाट खुलते ही पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बाबा रुद्रनाथ’ के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। वहीं भगवान रुद्रनाथ के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु इस मौके पर बेहद उत्साहित नजर आए। श्रद्धालुओं की मानें तो भगवान रुद्रनाथ के दर्शन से हर मनोकामना पूर्ण होती है।

बाइट 1-चंडी प्रसाद तिवारी, सहायक पुजारी, रुद्रनाथ

बाइट 2-सूरज भट्ट भोपाल मध्य प्रदेश श्रद्धालु 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *