उत्तराखंड:देहरादून के लेखक गाँव में कार्यक्रम
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के थानो-स्थित अटल प्रेक्षागृह, लेखक गाँव, में स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय और लेखक गाँव के संयुक्त तत्वावधान में ‘भारतीय ज्ञान परम्परा एवं विकसित भारत में संस्कृत का योगदान’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
SHABD,Dehradun, May 17,
उत्तराखंड:देहरादून के लेखक गाँव में कार्यक्रम
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के थानो-स्थित अटल प्रेक्षागृह, लेखक गाँव, में स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय और लेखक गाँव के संयुक्त तत्वावधान में ‘भारतीय ज्ञान परम्परा एवं विकसित भारत में संस्कृत का योगदान’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति, साहित्य, और आध्यात्म जगत से जुड़े कई विद्वानों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री, डॉ. धन सिंह रावत, ने कहा कि राज्य सरकार संस्कृत शिक्षा के संवर्धन के लिए लगातार काम कर रही है और हर ज़िले में एक संस्कृत विद्यालय विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
बाइट – डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री
