Spread the love

उत्तराखंड: URCMS पोर्टल से राशन कार्ड सेवाएं हुईं ऑनलाइन

उत्तराखंड में राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को अधिक पारदर्शी और आसान बनाने के लिए सरकार ने यूनिफ़ाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम यानी URCMS पोर्टल लागू कर दिया है।

 SHABD,Dehradun, May 17,

उत्तराखंड: URCMS पोर्टल से राशन कार्ड सेवाएं हुईं ऑनलाइन

उत्तराखंड में राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को अधिक पारदर्शी और आसान बनाने के लिए सरकार ने यूनिफ़ाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम यानी URCMS पोर्टल लागू कर दिया है। अब लोग घर बैठे नया राशन कार्ड बनवा सकेंगे और पुराने कार्ड में संशोधन भी कर सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं। नए राशन कार्ड के लिए आधार-आधारित ओटीपी सत्यापन अनिवार्य होगा, जबकि पुराने कार्ड में संशोधन के लिए मुखिया के पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। ज़िला पूर्ति अधिकारी, के.के. अग्रवाल, ने बताया कि नई प्रणाली से राशन कार्ड सेवाएं अधिक पारदर्शी और सरल होंगी। उन्होंने पुराने राशन कार्ड धारकों से 30 मई से पहले ई-केवाईसी पूरा करने की अपील भी की है।

बाइट – के.के. अग्रवाल, ज़िला पूर्ति अधिकारी 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *