Spread the love

बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए चलाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान

पिथौरागढ़ जिले में बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलाया गया।

 SHABD,Dehradun, May 7,

07 मई 2026, पिथौरागढ़:

पिथौरागढ़ जिले में बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलाया गया। अभियान के तहत एक से 19 वर्ष तक के 1,10,925 बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एस. नबियाल के निर्देशन में स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों में दवा वितरित की गई, जबकि दूरस्थ क्षेत्रों में भी टीमें पहुंचीं।

सीएमओ ने बताया कि कृमि संक्रमण से कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याएं बढ़ती हैं, इसलिए यह अभियान बेहद जरूरी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अर्चना कौशिक ने कहा कि छूटे हुए बच्चों को 14 मई के मॉप-अप डे पर दवा जरूर दी जाएगी। अभियान के साथ स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *