Spread the love

प्राकृतिक जल स्रोतों-नौले-धारे और नदियों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्जीवन को लेकर देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी की जिला स्तरीय बैठक ली।

 SHABD,Dehradun, April 30,

30 अप्रैल 2026, देहरादून:

प्राकृतिक जल स्रोतों-नौले-धारे और नदियों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्जीवन को लेकर देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (सारा) की जिला स्तरीय बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने क्षेत्र विशेष की आवश्यकताओं और जनसुझावों के आधार पर ठोस योजना बनाते हुए जल स्रोतों के चिरस्थायी प्रवाह को बनाए रखने पर जोर दिया जाए। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण के लिए सघन वृक्षारोपण, खंती, चाल-खाल, चेकडैम तथा अन्य जल संचयन संरचनाओं के निर्माण को प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए। साथ ही चिन्हित जल स्रोतों के कैचमेंट क्षेत्र का तकनीकी सर्वेक्षण कर ठोस प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि ‘सारा’ के अंतर्गत जल संरक्षण कार्यों के लिए लघु सिंचाई विभाग को नोडल बनाया गया है। वर्षा जल को भूमिगत करने हेतु 51 रिचार्ज साइट्स स्वीकृत हुई थीं, जिनमें से 22 पर कार्य पूरा किया जा चुका है।

मुख्य विकास अधिकारी ने शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने और नए प्रोजेक्ट्स की डीपीआर जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *